फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर स्वाइन फ्लू ने थाम ली सांसें

Fri, 20 Mar 2015 07:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन वेंटिलेटर पर रखने के बावजूद स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की जान बचाई नहीं जा सकी।
विज्ञापन


उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। देहरादून में स्वाइन फ्लू से ये पांचवीं मौत है। मसूरी के हुसैनगंज लाइब्रेरी निवासी अमिता सरगवान (49) को परिजन दस मार्च को तबीयत बिगड़ने पर सीएमआई अस्पताल लाए थे।

सांस लेने में दिक्कत और गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने अमिता को उसी दिन भर्ती कर लिया था। 11 मार्च को उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। यहां अमिता को कृत्रिम तरीके से ऑक्सीजन दी जा रही थी। स्वाइन फ्लू के प्राथमिक लक्षण देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें टेमी फ्लू टेबलेट देनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, अमिता को खांसी जुकाम और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उनके गुर्दों में भी खराबी थी। ऑक्सीजन की कमी से शरीर के दूसरे हिस्सों में भी विपरीत असर पड़ने लगा था। इस बीच दिल्ली से आई जांच रिपोर्ट में अमिता में स्वाइन फ्लू की भी पुष्टि हो गई थी।
विज्ञापन


सीएमआई के स्वाइन फ्लू रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. रामेश्वर पांडे ने बताया कि अमिता के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान अमिता की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें