फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की शादी में आए बाराती की नदी में डूबने से मौत

Thu, 11 May 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट तहसील क्षेत्र के कसाना वल्ला गांव से बीरोंखाल के मैठाणा गांव चाचा की शादी में आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बाराती की मौत की खबर सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नदी से युवक का शव बरामद किया। 
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे धुमाकोट के कसाना वल्ला गांव से एक बारात बीरोंखाल के मैठाणा गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ युवक मैठाणा के पास बह रही खटलगढ़ नदी में नहाने चले गए। इस दौरान नदी में नहा रहा अंकित पटवाल (23) पुत्र दर्शन सिंह ग्राम कसाना वल्ला नदी की गहराई में समाने लगा।

उसके दोस्त नदी की गहराई में जाने से काफी मना करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। देखते ही देखते वह गहराई में समा गया। इससे साथ गए दोस्तों में शोक छा गया। उन्होंने अन्य बारातियों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया गया, लेकिन तब तक अंकित पटवाल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक कठैत ने बताया कि युवक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और परिवार में अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। घटना से बारातियों और गांव में शोक की लहर छा गई है। आनन-फानन में बारात की रस्में पूरी कर बारात को गांव के लिए विदा करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें