फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 14 Mar 2014 09:10 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की धनौरी मार्ग पर चलते छोटा हाथी का दरवाजा खोलने देने पर पीछे से आ रही बाइक टकरा गई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में 108 से भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


छोटा हाथी के खिड़की खोलने से हुआ हादसा
शुक्रवार की दोपहर को बाइक पर सवार दो व्यक्ति हरिद्वार से रुड़की ओर से जा रहे थे। जिस समय वह धनौरी के पास बीचपड़ी गांव के बहादराबाद पुल पर पहुंचे तो आगे चल रहे छोटा हाथी चालक ने खिड़की खोल दी। जिसमें अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई।

देखें, टैगोर की दुर्लभ पेंटिंग्स की एक झलक

बाइक पर सवार मेरठ निवासी अमृत वर्धन पुत्र हर्ष वर्धन शर्मा छोटा हाथी के नीचे आ गया। कुचले जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि बाइक पर ही सवार सहारनपुर निवासी हरीश पुत्र साधुराम गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


108 सेवा ने पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलने पर पहुंची पतंजलि की 108 एम्बुलेंस सेवा ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मृतक के शव को मोर्चरी में रख दिया गया।

पढ़ें, मंदिर के देवता हैं सोनिया-राहुल: हरीश रावत

108 कर्मी यशपाल एवं नरेश यादव ने बताया कि घायलों के पास 21000 रुपये और सोने की चेन व अंगूठी मिले है। जिन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

पढ़ें, बीजेपी में बवाल, टिकट फिक्स का आरोप

वहीं दूसरी ओर हरिद्वार शहर में भगत सिंह चौक के पास अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें गोविंद पुत्र शेर सिंह निवासी रेलवे कालोनी हरिद्वार और वीरपाल पुत्र मुंशीलाल निवासी मुरादाबाद को सीसीआर की 108 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें