फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को झांसा देकर प्रेमी संग फरार हुई बहू

Wed, 09 Mar 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रेमी संग फरार बहू - फोटो : demo
विज्ञापन
मंगलौर के एक गांव की विवाहिता अपनी सास को अस्पताल में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। ससुरालियों के मुताबिक सास के इलाज के बहाने वह घर निकली थी। और साथ में एक लाख रुपये और जेवर रखें थे। ।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता अपनी सास को लेकर रुड़की स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंची थी।

इसी बीच वह सास को झांसा देकर फरार हो गई। काफी इंतजार के बाद जब बहू नहीं लौटी तो अकेले घर पहुंची और पूरा माजरा घरवालों को बताया।

गायब म‌िले नकदी व जेवर
घर में सामान चेक करने पर नगदी व जेवर गायब थे। उसके बाद परिवारवालों ने मंगलौर कोतवाली को सूचना दी। लेकिन मंगलौर पुलिस ने विवाहिता को रुड़की से गायब बताकर उन्हें गंगनहर कोतवाली भेज दिया। 

यहां से भी पुलिस ने नगदी व जेवर लेकर मंगलौर से गायब होने की बात कहकर परिजनों को मंगलौर जाने के लिए कहा। हालांकि एसएसआई अमर चंद्र शर्मा ने विवाहिता को ढूंढने के लिए सर्विलांस के जरिये मदद का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि विवाहिता के बारे में कुछ जानकारी उन्हें मिली है। युवक का पता लग गया है। जल्द उसे खुद ढूंढ निकालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें