पंचायत चुनाव की अधिसूचना दस दिन बढ़ाए जाने और चुनाव तय समय 29 मार्च तक ही पूरे कराने के बीच राज्य निर्वाचन आयोग झूल रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्घन का कहना है कि नया कार्यक्रम दो दिन में तय कर लिया जाएगा।
हाईकोर्ट ने दी है सरकार को राहत
दरअसल पंचायत चुनाव को हर हाल में 29 मार्च तक पूरे कराए जाने हैं। सरकार को उच्च न्यायालय से मिली दस दिन की राहत के बाद तय कार्यक्रम आयोग को परिवर्तित करना पड़ेगा।
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार के प्रतिनिधि और आयोग के बीच विस्तार से चर्चा हुई। कई घंटे की मशक्कत केबाद नई तारीखों पर फैसला नहीं हो सका।
कार्यक्रम तय करने में आ रहीं दिक्कतें
जानकारी के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल, नामांकन वापस लेने, मतदान और मतगणना की तारीखों के बीच निर्धारित समय जरूरी है। प्रक्रिया के बीच कहीं तीन दिन तो कहीं सात दिन का समय देना जरूरी है। ऐसे में कार्यक्रम तय करने में दिक्कतें आ रही हैं।
पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
अब अधिसूचना 21 फरवरी को जारी होनी है। इसलिए इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि नामांकन फार्म की बिक्री अधिसूना जारी से होने से ही शुरू कर दी जाए। इसके अलावा 22 फरवरी से नामांकन दाखिल शुरू हो जाएं।
तारीखें हो रहीं प्रभावित
चूंकि पंचायत चुनाव त्रिस्तरीय होने हैं इसलिए तारीखें प्रभावित हो रही हैं। पंचायत चुनाव के बीच में ही 16 मार्च को होली पड़ रही है। उससे भी दिक्कतें आ रही हैं।
पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट
चुनाव आयुक्त का कहना है कि सरकार के साथ विस्तार से चर्चा हुई। चुनाव की तारीखें ऐसी हों जो सभी को मान्य हो। दो दिन में नई तारीखें तय करके शासन को भेज दी जाएंगी।