हाईवे पर डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। हाईवे पार करना तो दूर की किनारे पर खड़े होने से भी लोग बचते रहे। डाक कांवड़ देखने को आए बच्चे भारी संख्या में मोटर साइकिल देखकर यही बोलते रहे कि बाप रे, इतनी मोटरसाइकिल।
डाक कांवड़ का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, पिछले कई सालों से पैदल कांवड़ियों की संख्या के बराबर ही डाक कांवड़ ले जाना शुरू हो गया।
बदल गए सब तरीके
डाक कांवड़ का मतलब बाइक या वाहन में बैठकर जल ले जाना नहीं था। सिर्फ पैदल भागकर यात्रा पूरी करनी थी। मगर, अब डाक कांवड़ बाइक से ले जाने का चलन बढ़ गया, हालांकि इस दौरानकांवड़िया पैदल ही भागता है।
इस साल पिछले सालों के मुकाबले में बाइक से जल लेने वाले अधिक पहुंच रहे हैं। बुधवार को बाइक से भारी संख्या में कांवड़िये जल लेने पहुंचे कि हाईवे पर एक साथ दर्जनों बाइक निकल रही थी।
हुड़दंग देखकर डर गए बच्चे
स्कूलों की छुट्टी होने व कांवड़ यात्रा देखने के उत्सुक बच्चे हाइवे किनारे पहुंचे तो भारी संख्या में बाइक गुजरने और बाइक सवारों के हुड़दंग को देखकर बच्चे भी डर गए।
हाइवे से दूर खड़े होकर बच्चे, महिला एवं पुरुष सभी हैरत में थे कि इतनी संख्या में कांवड़िये आखिर कहां से आ रहे हैं।