‘अमर उजाला’ उत्तराखंड बोर्ड की 10 व 12वीं में प्रतिभा का परिचय देने वाले होनहार छात्रों को सम्मानित करेगा।
टॉपरों को दिया जाएगा विशेष डीएलपी कोर्स
इसके लिए रविवार 27 जुलाई को राजभवन में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ आयोजित होगा। कोचिंग संस्थान अविरल क्लासेज की ओर से स्टेट और जिले के टॉपरों को विशेष डीएलपी कोर्स दिया जाएगा।
समारोह में प्रदेश के हर जिले के उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के शीर्ष तीन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की मेरिट में आने वाले 10वीं और 12वीं के शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी बतौर मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरकत करेंगे।
दो वर्षीय डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम मुफ्त
अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि 10वीं और 12वीं में प्रदेश में अव्वल (स्टेट टॉपर) आने वाले छात्रों को अलग-अलग संस्थान की ओर से एक वर्षीय एवं दो वर्षीय डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम ‘जिरकॉम कोर्स’ मुफ्त में दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रदेश में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को डीएलपी का विशेष पैकेज पर्ल कोर्स पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।
संस्थान हर जिले के उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर (पहला स्थान प्राप्त करने वाले को) को करीब आठ हजार कीमत की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज मुफ्त में देगा।
समारोह को सफल बनाने में एसआरएम यूनिवर्सिटी और डॉल्फिन इंस्टीट्यूट का भी सहयोग रहेगा।