फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिला जज से ठगी: व्हाट्सएप पर परिचित बनकर मैसेज भेजा, अमेजन पे ई-गिफ्ट कार्ड के नाम लगाया डेढ़ लाख चूना

Mon, 27 Jun 2022 05:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अपर जिला जज को मोबाइल पर अनजान नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उनके एक परिचित का नाम लेकर उनसे 10 हजार रुपये के 15 अमेजन पे ई-गिफ्ट कार्ड मांगे और रुपये शाम तक वापस करने की बात कही। उन्होंने गिफ्ट कार्ड खरीदकर उसका लिंक व्हाट्सएप पर मैसेज कर दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने अपर जिला जज को डेढ़ लाख की चपत लगा दी। व्हाट्सएप पर परिचित बनकर मैसेज भेजने के बाद हरिद्वार के अपर जिला जज के खाते से डेढ़ लाख रुपये साफ कर दिए। सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में अपर जिला जज अनिरुद्ध भट्ट ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उनके एक परिचित का नाम लेकर उनसे 10 हजार रुपये के 15 अमेजन पे ई-गिफ्ट कार्ड मांगे और रुपये शाम तक वापस करने की बात कही।

ये भी पढ़ें...मजबूरी:  प्रसव पीड़ा से कराहते आधी रात को चली गर्भवती, पगडंडियों पर टॉर्च के सहारे सुबह पहुंची सड़क तक

जिस पर अपर जिला जज ने गिफ्ट कार्ड खरीदकर उसका लिंक व्हाट्सएप पर मैसेज कर दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये गायब हो गए। बाद में नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह फर्जी है। एडीजे ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें