फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के नाम पर ठगी करने वाला साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, ओएलएक्स से करता था पूरा खेल

Tue, 30 Apr 2019 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में साइबर थाना पुलिस ने ओएलएक्स पर सेना के नाम पर ठगी करने वाले अलवर के साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कार बेचने के नाम पर दून के भी कई लोगों से पौने दो लाख रुपये ठग लिए थे।

 

आरोपी के फर्जी बैंक खातों की जांच से अब तक 30 लाख रुपये की ठगी करने का खुलासा हुआ है। एसटीएफ की डीआईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि ओएलएक्स पर सक्रिय साइबर ठग भारतीय सेना में कार्यरत होने का झांसा देकर ठगी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

 

कई लोगों से कार और मोबाइल बेचने के नाम पर ठगी की गई। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर साइबर थाने की विशेष टीम गठित की गई। निरीक्षक अमर चंद शर्मा की विवेचना में साइबर ठगों के राजस्थान में अलवर जिले से ताल्लुक रखने की बीत सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निरीक्षक शर्मा के नेतृत्व में टीम अलवर भेजी गई। साक्ष्याें के संकलन के बाद अजहर मोहम्मद उर्फ अजहर खान निवासी पलान खेड़ा जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में करीब 30 लाख रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के  बैंक खातों से ठगी की पुष्टि हुई है।

आरोपी भारतीय सेना का कार्ड और फोटोग्राफ ओएलएक्स पर डालकर वाहन विक्रय करने के नाम पर लोगाें को शिकार बनाता था। आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन और फर्जी आईडी पर लिए गए सिमकार्ड बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें