फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack: उत्तराखंड में सिक्योर नेटवर्क पर चलाईं जरूरी वेबसाइटें, ट्रेजरी से भी हुआ कामकाज

Mon, 07 Oct 2024 10:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Cyber Attack In Uttarakhand: आईटीडीए का दावा है कि सभी मुख्य सेवाएं सिक्योर नेटवर्क से बहाल कर दी गई हैं। सोमवार सुबह जैसे ही सचिवालय खुला तो ई-ऑफिस से काम शुरू हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही नेटवर्क डाउन हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की मशक्कत के बाद सोमवार को सुबह ई-ऑफिस समेत कई सेवाएं बहाल हुईं, लेकिन बार-बार रुकावट आती रही। इससे कामकाज प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


हालांकि, आईटीडीए का दावा है कि सभी मुख्य सेवाएं सिक्योर नेटवर्क से बहाल कर दी गई हैं। सोमवार सुबह जैसे ही सचिवालय खुला तो ई-ऑफिस से काम शुरू हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही नेटवर्क डाउन हो गया। ट्रेजरी से जुड़ी सभी सेवाएं प्रभावित हुईं, जो शाम तक चालू कर दी गईं।

आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल के मुताबिक, मुख्य सेवाएं जैसे ई-ऑफिस, अपुणि सरकार, ई-रवन्ना, सीएम हेल्पलाइन, चारधाम रजिस्ट्रेशन को सुचारू कर दिया गया है। स्टेट डाटा सेंटर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी वेबसाइटों पर आने वाले ट्रैफिक पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


Uniform Civil Code:  उत्तराखंड में नाै नवंबर को लागू होगा UCC, एक हफ्ते में सीएम को रिपोर्ट साैंपेगी कमेटी
 

विज्ञापन



उधर, कोषागार से जुड़े अफसरों के मुताबिक, दिन में कुछ परेशानी के बाद अब सिक्योर नेटवर्क और एनआईसी पर कोषागार की वेबसाइट चल रही है। उनका कहना है कि फिलहाल ट्रेजरी से जुड़े सभी कामकाज सुचारू हो गए हैं। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बताया, सोमवार को ही ट्रेजरी से जुड़े सभी तरह के कामकाज सुचारू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें