600 से अधिक शिकायतें दर्ज
जबकि आज सभी सेवाएं मुख्यतः अपनी सरकार, ई-ऑफिस, ई-रवन्ना पोर्टल, चारधाम रजिस्ट्रेशन सभी को सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई भी डाटा लॉस का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया और सभी डाटा सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में पिछले दो दिन में लगभग 2034 कॉल्स में से 1879 को वापस दर्ज कर लिया गया है, जिसमें लोगों को कॉल बैक किया गया और इसमें से 600 से अधिक शिकायतें दर्ज कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी बोले-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए दो अधिकारी
सेवाओं की लंबी पेंडेंसी
सभी आईटी सिस्टम ने काम करना शुरू किया। अभी कुछ वेबसाइट बंद हैं जिन्हें एक-एक कर सुचारू किया जा रहा है। विभिन्न विभागों की 800 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इन सेवाओं की लंबी पेंडेंसी हो गई है, जो धीरे-धीरे निपटाई जाएगी। सेवाएं ठप होने की वजह से राजस्व की कितनी नुकसान हुआ है है, इसका भी डाटा जुटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि करोड़ों का लेनदेन लटका हुआ है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि सीधे तौर पर वित्तीय नुकसान नहीं हुआ। जिन विभागों की सेवाएं शुल्क आदि से जुड़ी हैं, उनका आकलन किया जा रहा।