फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 127 प्रधानाचार्यों को बनाया कस्टोडियन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 127 प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और प्रवक्ता को केंद्र व्यवस्थापक/कस्टोडियन बनाया गया है। इस बाबत मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने आदेश जारी किए हैं। यह सभी 29 फरवरी को होने वाली कक्ष निरीक्षकों की बैठक में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीईओ कार्यालय ने सभी केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन की तैनाती की है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियन को बराबर के अधिकार दिए गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही, अव्यवस्था और अनियमितता होने पर दोनों अधिकारियों की बराबर जिम्मेदारी होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें