देहरादून। नारी निकेतन में संवा सनियों के भोजन पर संकट आ गया है। पिछले चार साल से नारी निकेतन में खाना आपूर्ति कर रहे क्रिश्चन अस्पताल (लेमन अस्पताल) हर्बटपुर ने नए साल से नारी निकेतन में खाना आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए है। एमओयू साइन नहीं होने से अस्पताल को अप्रैल माह से बजट नहीं मिला है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय तक सेवाएं जारी रखना अब मुमकिन नहीं है।
पिछले चार से नारी निकेतन में क्रिश्चन अस्पताल द्वारा खाना आपूर्ति सहित मेडिकल सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है यहां लगभग 140 संवासिनियों के लिए तीन समय का खाना भेजा जाता है। खाना आपूर्ति व कर्मचारियों के वेतन सहित इसमें प्रति माह लगभग दस लाख रुपये खर्चा आता है। ऐसे में अप्रैल माह से पैसा नहीं मिलने के कारण अस्पताल प्रबंधन पर भी बोझ बढ़ रहा है। प्रबंधन की ओर से कई बार एमओयू साइन के लिए कहा गया, लेकिन हर टाला ही जा रहा है। एमओयू साइन नहीं होने के बावूजद अस्पताल प्रबंधन पिछले नौ महीने से सेवाएं जारी रखी। अस्पताल को हर बार जल्द एमओयू साइन का आश्वासन मिलता रहा। कहते -कहते साल खत्म होने को आ गया, लेकिन एमओयू साइन नहीं हुआ। अस्पताल प्रबंधन अब इस बात से चिंतित है कि अगले माह आचार संहिता लगने के बाद एमओयू फिर से लटक जाएगा। इसलिए अब अस्पताल प्रबंधन किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता।
.............
- अप्रैल में एमओयू साइन होना जाना चाहिए था। हर बार तारीख बता दी जाती है, लेकिन एमओयू साइन नहीं हुआ। 15 दिसंबर तक का समय भी दिया गया था। हमने इंतजार किया, लेकिन अब जनवरी से हम सेवाएं जारी नहीं रख पाएंगे।
- रॉबर्ट कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, क्रिश्चन हॉस्पिटल (लेमन)
................
हमने अपने स्तर से पत्र शासन को भेज दिया है। दो बार पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी जा चुकी है। अब यह शासनस्तर का मामला है।
- मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी