फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में हैं दून को दहलाने वाले गैंग की जडें

Mon, 29 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के बेटे अंकित थपलियाल की हत्या कर दून को हिला देने वाले नकबजन गैंग की जड़ें हरिद्वार में ही हैं। जिले के विभिन्न गांवों से गैंग के कई सदस्यों का गहरा नाता है। यही नहीं रुड़की एवं हरिद्वार में चोरी की अनेक घटनाओं में भी गैंग की संलिप्तता रही है।
विज्ञापन


रायपुर के गांव लकरौदा बालावाला में दस सितंबर को सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के बेटे अंकित थपलियाल की लूटपाट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी।

रविवार को हत्याकांड के खुलासे से एक बात साफ हो गई कि नकबजन गैंग का ताल्लुक हरिद्वार से ही है। दून पुलिस के हत्थे चढे़ गैंग के सदस्य नदीम निवासी मोहितपुर भगवानपुर को पुलिस पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


यही नहीं गैंग का एक अन्य सदस्य साजिद निवासी झबरेड़ा ज्वालापुर भी घी के थोक कारोबारी प्रदीप कुमार के घर हुई पच्चीस लाख की चोरी में पकड़ा गया था। हरिद्वार पुलिस के मुताबिक गैंग के कई सदस्य पिरान कलियर, रोशनाबाद, झबरेड़ा एवं भगवानपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन

देहरादून के नकरौंदा डकैती (बालावाला) हत्याकांड के एक आरोपी को रोशनाबाद के आसपास देखे जाने की सूचना पर दून एवं हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। करीब तीन घंटे बाद भी आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। एहतियातन जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

कृषि अधिकार सुरेंद्र थपलियाल के बेटे अंकित की लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। दून पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी नदीम को दबोच लिया है। उसके पांच साथी अब तक फरार हैं।

रविवार को हत्याकांड का आरोपी इखलाख (निवासी रोशनाबाद) को गांव में देखे जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। दून पुलिस हरिद्वार में पहले से डेरा डाले हुए थी। हरकत में आई रानीपुर व दून पुलिस ने गांव और इससे सटे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें