फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चे को किशोर ने बनाया हवस का शिकार, लहूलुहान हालत में पहुंचा घर तो सबके होश उड़े

Thu, 26 Apr 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
child abuse
विज्ञापन

सात वर्षीय मासूम बेटे को गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोर ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।

विज्ञापन


मासूम के लहूलुहान हालत में घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।  

बुधवार को क्षेत्र के एक गांव का ग्रामीण गेहूं की थ्रैशिंग करवाने जंगल स्थित अपने खेत में गया था। बताया जाता है कि घर पर उसका सात वर्षीय मासूम बेटा अकेला था। खेलते-खेलते वह घर के बाहर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मासूम को अकेला देखकर पड़ोस का ही एक 15 वर्षीय किशोर उसे बहलाकर फुसलाकर गांव के निकट गन्ने के खेत में ले गया।

आरोप है कि वहां किशोर ने सात वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद आरोपी किशोर मासूम को लहूलुहान हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गया।

रोता बिलखता मासूम बच्चा जब घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। गुस्साए परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचे और आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें