एक टिकट पर 400 से 500 रुपये तक अधिक लिए जा रहे हैं। टीम आरोपी को पकड़कर आरपीएफ चौकी ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरविंद्र सिंह निवासी यादवपुरी, रामनगर बताया। उसने बताया कि उसकी रेलवे स्टेशन के पास कोहली टूर एंड ट्रेवल के नाम से दुकान है।
पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह दस से साढ़े दस बजे तक तत्काल एसी का टिकट केवल आरक्षण काउंटर से दिया जा सकता है। स्लीपर तत्काल का आरक्षण का टिकट सुबह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक दिया जाता है। इस समयावधि के बाद रेेलवे से अधिकृत निजी एजेंसी तत्काल टिकट निकाल सकती है। जबकि पकड़े आरोपी की ओर से सुबह सवा दस बजे से तत्काल टिकट निकाला गया था। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
टीम में यह थे शामिल
रुड़की रेलवे स्टेशन केे पास पर्सनल आईडी से तत्काल के टिकट निकाल कर आरक्षण की दलाली करने वाले को पकड़ने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ जेएस चौहान, कांस्टेबल अशोक कुमार, प्रकाश चंद जदली, संजय कुमार, आरपीएफ विजिलेंस कांस्टेबल हरवीर सिंह, राजीव वशिष्ठ शामिल थे।