फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटी तो नहीं रही जीने की तमन्ना, कर ली खुदकुशी

Sun, 31 Jan 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी टूटने से हताश गौतमबुद्ध नगर के एक युवक ने हरिद्वार के एक होटल में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक शनिवार को ही यहां आकर ठहरा था।
विज्ञापन


हरिद्वार के रेलवे स्टेशन रोड पर मोदी इन होटल है। रविवार शाम को होटल कर्मचारियों ने पुलिस के सूचना दी कि उनके यहां कमरा संख्या 25 में ठहरा यात्री कई घंटों से बाहर नहीं निकला है। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है।

कमरे में मिला सुसाइड नोट
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने पहुंचकर जैसे तैसे कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में युवक का शव रस्सी के सहारे पंखे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट में युवक ने शादी टूटने से हताश होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। एसएसआई के अनुसार युवक की पहचान सन्नी त्यागी 29 वर्ष पुत्र जगदीश त्यागी निवासी मंडी श्यामनगर धनकौर गौतमबुद्ध नगर के रुप में हुई। मृतक के परिजन से संपर्क साध रहे है। वो शनिवार को यहां आकर ठहरा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें