फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

Sun, 31 Jan 2016 09:22 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह पूर्व लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है जिससे चोरी और लूटपाट की अन्य घटनाओं का खुलासा हो सके ।
विज्ञापन


पुलिस ने राजस्थान के जिला अलवर के गांव हिसला निवासी मनीष और इसी जिले के गांव गढ़ बसई निवासी जयराम उर्फ राजू सैनी को न्यायालय से हिरासत में लिया है। 26 सितंबर को गांव कांटी निवासी अमित कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर नारनौल जा रहा था कि बीच रास्ते में अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर गांव बिहाली बीड़ के समीप जीप में सवार तीन युवकों ने अमित को रोककर उसके पास से एक लाख अठावन हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। अमित गांव कांटी स्थित अपनी तेल मिल से यह राशि लेकर नारनौल घर जा रहा था कि बीच रास्ते में लूट का शिकार हो गया था। पुलिस ने उस समय पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें