चमोली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बेचने और यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी ने अपने की गांव की तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर उसे बेचने और जोशीमठ के दो युवकों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
मामला दर्ज
किशोरी का कहना है कि गांव के ही एक पुरुष व तीन महिलाओं ने शादी का झांसा देकर 20 नवंबर को उसे जोशीमठ के दो युवकों को बेच दिया था। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें,नए साल पर बस फोन घुमाइए, शराब हाजिर!
शुक्रवार को थाना पोखरी में एक नाबालिग युवती ने गांव के ही एक पुरुष व तीन महिलाओं पर उसे जोशीमठ निवासी बिंदेश और अखिलेश को बेचने का मामला दर्ज करवाया है।
जंगल में छोड़ दिया
उसने कहा कि वे दोनों उसे अपने साथ जोशीमठ ले गए और वहां तीन दिनों तक लगातार उसका यौन शोषण किया। 24 नवंबर को बेहोशी की हालत में दोनों ने उसे पोखरी के समीप देवस्थान के जंगल में छोड़ दिया।
पढ़ें,रोहित की मदद को आगे आई कक्षा आठ की छात्राएं
पीड़िता ने कहा कि होश में आने के बाद वह घर पहुंची। शुरू में वह डरी हुई थी लेकिन अब उसने हिम्मत जुटा कर मामला दर्ज करवाया है।