फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ 'गुजारे' 4 दिन फिर कर ली खुदकुशी

Mon, 12 May 2014 09:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के ऋषि विहार में बीएसएफ के डिप्टी कमाडेंट की बीवी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


मृतका चार दिन पहले अपने पति के पास से अपने ससुराल लौटी थी। विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया है, यह साफ नहीं हो सका है। मृतका का ससुर भी सीआईएसएफ में इंसपेक्टर है।

बसंत विहार के ऋषि विहार निवासी महेश नाथ बीएसएफ में डिप्टी कमाडेंट होने के साथ तैनाती गुजरात में है। कई माह से वह दिल्ली में ड्यूटी पर है।

पति से मिलकर आई थी

24 वर्षीय बीवी संगीता भी पति के साथ दिल्ली में रहकर चार दिन अपनी ससुराल पहुंची थी। उसके ससुर और सास भी अगले दिन रामपुर चले गए थे।

संगीता के ससुर सीआईएसएफ में इंसपेक्टर है और फिलहाल उनकी तैनाती रामपुर में है। मंगलवार को घर में संगीता उसकी नंनद थी।

दोपहर के समय ननंद अपनी भाभी की कमरे की तरफ गई तो वह अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो संगीता फांसी पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

मौत के कारणों का पता नहीं चला

नौकरानी की मदद से दरवाजा तोड़कर संगीता को नीचे उतारा गया। पड़ोस में एक चिकित्सक को भी दिखाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बसंत विहार पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कमरे की तलाशी के बाद भी किसी तरह की सुसाइड नोट नहीं मिल सका। खुदकुशी किए जाने की वजह क्या है, यह पता नहीं चल सकी है।

मृतका का मायका पिथौरागढ़ में है। नवंबर 2012 में संगीता की शादी महेश नाथ से हुई थी। एसओ प्रदीप चौहान का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही वजह साफ हो सकेगी।

वृद्घ का शव बरामद
वहीं राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को 70 वर्षीय वृद्घ का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मृतक अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें