फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खौफ का कारण बने ‘मोटू-पतलू’, जानेंगे तो आप भी सहम जाएंगे...

Tue, 22 May 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
loot in dehradun - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून में महिलाओं के लिए खौफ का पर्याय बने ‘मोटू-पतलू’ पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन


जांच में आया है कि ‘मोटू-पतलू’ घटना को अंजाम देकर कार में बैठकर भाग निकलते हैं। घटनास्थलों के आसपास एक कार भी सीसीटीवी फुटेज में आई है। इस कार की तलाश में भी पुलिस ने जगह-जगह सघन चेकिंग शुरू कर दी है। हालांकि, अभी कार और आरोपियों दोनों में से किसी का सुराग नहीं लगा है। 

सोमवार को बदमाशों ने कैंट और शहर कोतवाली क्षेत्र में चार घंटे के भीतर दो महिलाओं को निशाना बनाया था। बदमाशों ने कैंट क्षेत्र में एक वृद्ध महिला से चेन छीनी और फिर चार घंटे बाद लोक गायिका की मां सोनिया आनंद की मां सुमन आनंद से लाखों रुपये के जेवर लूट लिए थे। सीसीटीवी फुटेज में आया था कि दोनों जगह घटना को अंजाम देने वाले दो ही लोग थे। इनमें से एक मोटा और एक पतला व्यक्ति था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल्टो कार को तलाशती रही पुलिस 

सीसीटीवी
एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कैंट और कोतवाली क्षेत्र के दोनों जगहों की सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध कार भी सामने आई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने भी एक कार के बारे में पुलिस को बताया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कार में बैठकर भाग निकलते हैं। हालांकि, अभी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर आदि साफ नहीं दिखाई दे रहा है, जिससे कि कार तक जल्द पहुंचा जा सके। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है। 

सोमवार को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में शिक्षिका के साथ हुई घटना में एक कार प्रयोग में लाई गई है। शुरूआत में पुलिस इसमें भी ‘मोटू-पतलू’ का ही हाथ मानकर चल रही थी। लेकिन जब महिला से हुलिया पूछा गया तो पता चला कि इस घटना को अंजाम देने वाले कोई और हैं। घटना के तत्काल बाद एसएसपी के निर्देश पर एक संदिग्ध कार की तलाश में शहर में दर्जनों जगहों पर ऑल्टो कारों जिसमें पुरूष बैठे हुए थे की चेकिंग की गई। देर रात तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें