फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा

Thu, 06 Mar 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी और बेरोजगार पति से आजिज महिला ने अपने चार माह के बच्चे को 70 हजार रुपये में बेच डाला। दून अस्पताल में इलाज के दौरान ही महिला ने एनजीओ संचालक एक डॉक्टर से जिगर के टुकड़े का सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें, खेत से टुकड़ों में मिली पांच साल की बच्ची की लाश

गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर डाक्टर की पत्नी को बेटा सौंप कर लौटते हुए उसे घबराया देख पुलिस ने रोका तो नकदी के साथ सच्चाई भी सामने आ गई।

पुलिस ने पीछा कर बच्चे को ले जा रही डाक्टर की पत्नी को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बाद में आरोपी डाक्टर भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एनजीओ चलाता है आरोपी डॉक्टर

सीओ सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक आरोपी डाक्टर एक बाल अधिकारों से संबंधित एनजीओ चलाता है और फ‌िरोजाबाद में चिकित्साधिकारी के पद से रिटायर हुआ है। उनकी पत्नी अनीता के जर‌िये डील अंजाम तक पहुंची।

पढ़ें, मां के प्रेम‌ियों ने की थी तनवीर की हत्या

सीओ सिटी ने बताया कि सुनीता पत्नी अरुण कुमार कैमरी गांव डोईवाला बैग लेकर रेलवे स्टेशन के सामने से गुजर रही थी। तैनात कांस्टेबल ने शक के आधार पर रोक कर उसके बैग की तलाशी ली तो सत्तर हजार रुपये बरामद हुए।

पढ़ें, उत्तराखंड में लोकसभा के महामुकाबले का मंच सजा

गरीब दिख रही महिला के पास इतने रुपए देख उसने लक्खीबाग चौकी को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस महिला को चौकी ले आई।
विज्ञापन

‌बड़ी बहन भी थी इसमें शा‌म‌िल

सुनीता ने पुलिस को बताया कि पति बेरोजगार है और नशे में धुत्त रहता है। उसे सात साल की एक लड़की और पांच साल का एक बेटा है। पांच महीने पहले तीसरा बच्चा (लड़का) हुआ। घर में बेटी उसकी देखभाल करती है, तो वह मजदूरी करने जाती।

पढ़ें, खेत से टुकड़ों में म‌िली पांच साल की बच्ची की लाश

एक दिन तबीयत खराब होने पर वह दून अस्पताल भर्ती हुई। यहां बड़ी बहन अनीता मिलने आई। सुनीता ने उससे कहा कि वह तीन बच्चों को नहीं पाल सकती।

पढ़ें, सेना भर्ती में पहुंचे साढ़े ग्यारह हजार, 735 में ‌द‌िखा दम

अनीता ने उसे बताया कि वह एक डॉक्टर को जानती है, जिसके परिचित को बच्चे की जरूरत है। कीमत भी अच्छी मिल जाएगी। गुरुवार दोपहर सुनीता बच्चा लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची।

रुपयों के साथ डॉक्टर की ओर से महिला होमगार्ड पहुंची। दोनों में तोल-मोल हुआ और बात 70 हजार में पक्की हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें