फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से अपनी बेटी को लेकर जा रही महिला की गोली मारकर हत्या

Thu, 05 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानपुर, रुड़की
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में अपनी बेटी को उसकी ससुराल से घर ले जाते समय रास्ते में महिला को गोली मार दी। उसे सहारनपुर स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इटावा यूपी निवासी मीनाक्षी पुत्री महेंद्र की शादी दो साल पहले भगवानपुर के मक्खनपुर गांव निवासी प्रवेश पुत्र जयपाल के साथ हुई थी। कुछ दिनों से दोनों के बीच तनाव चल रहा था।

बृहस्पतिवार की सुबह दोनों का आपस में झगड़ा हुआ। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ गांव पहुंची मां कैलाशो देवी शाम के समय अपनी बेटी मीनाक्षी को जबरदस्ती घर वापस ले जाने के लिए ट्रैक्टर पर लेकर निकली थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दामाद पर मारने का आरोप

हत्या
जैसे ही वह काली नदी चौकी के पास पहुंची तो आरोप है कि प्रवेश और उसके साथी ने उन पर गोलियां चला दीं। एक गोली कैलाशो देवी को लग गई।

घायल अवस्था में उसे सहारनपुर स्थित अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि पति प्रवेश और देवर ने उस पर गोली चलाई है।

थानाध्यक्ष सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि कैलाशो उम्र 53 वर्ष की मौत हो गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें