फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख की लूट में पुलिस कर रही खेल

Tue, 08 Apr 2014 05:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर राजधानी को अपराध मुक्त करने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं पुलिस बड़े अपराधों को दबाने में जुटी है। मामला प्रेमनगर का है।
विज्ञापन


यहां 15 दिन पूर्व कुछ बदमाशों ने महिला को बेहोश कर ढाई लाख के गहने लूट लिए। लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

बेहोशकर लूट लिया था महिला को
एमडीडीए केदारपुरम निवासी लाजवंती 24 मार्च को प्रेमनगर स्थित ठाकुरपुर में अपनी बेटी के यहां जा रही थी। प्रेमनगर तिराहे के पास बस से उतरकर वह पैदल बढ़ी तभी दो युवक उन्हें मिले।
विज्ञापन


दोनों ने खुद को परेशान बताकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। महिला रुकी तो दोनों ने कुछ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक लाजवंती के ढाई लाख रुपये के जेवर उतारकर भाग गए।
विज्ञापन


एसएसपी से की शिकायत
होश में आने पर पीड़िता ने प्रेमनगर पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन 15 दिन से पुलिस उन्हें टरका रही है।

लाजवंती ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें