फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: हजार रुपये के लिए महिला को उतारा मौत के घाट

Wed, 06 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सेक्स के बदले रकम मांगने को लेकर हुआ था विवाद
  • दो गैस वेंडरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा 
  • चक शाह नगर में महिला का शव मिलने का मामला
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने दो गैस वेंडरों को गिरफ्तार कर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई महिला की गला दबाकर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दावा किया है कि सेक्स के बदले एक हजार रुपये नहीं देने के विवाद में महिला का कत्ल किया गया है। कारगी से महिला को ले जाने वालों में तीसरा युवक भी शामिल था, लेकिन वह बीच रास्ते से लौट गया था। पुलिस ने उसे आरोपियों के खिलाफ गवाह बना लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि एक जुलाई को दीप नगर रेलवे पुल के पास झाड़ियों में एक महिला का शव बरामद हुआ। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पहले तो रेसकोर्स के होमगार्ड राजू कन्नौजिया ने शव को पत्नी सुनीता देवी के रूप में पहचानने की साजिश रची।

पंचायतनामा भी सुनीता के रूप में भरा गया, लेकिन परिजनों ने सुनीता का शव होने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी कराने के साथ इश्तहार भी लगवाए थे। विज्ञापन के आधार पर मंगलवार रात रहीस आदि ने थाने आकर शव को पहचाना था। पहचान होते ही पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

तीनों से सेक्स के बदले मांगे थे 4500

हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक
शक के आधार पर रतन निवासी एलमपुरा थाना चंदौस (अलीगढ़) और अजय निवासी सिंगरी थाना ठरिहा (कन्नौज) को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो हत्याकांड से राज उठता चला गया। एसएसपी ने बताया कि तीस जून की रात रतन ने फोन कर महिला को बुकिंग पर बुलाया था।

महिला कारगी चौक तक ऑटो आई। वहां से रतन और अजय उसे बाइक पर ले गए थे। तीसरा साथी दूसरी बाइक पर था, बीच रास्ते से कुछ काम बताकर वापस चला गया। अजय और रतन महिला को लेकर रेलवे पटरी किनारे पहुंच गए। महिला ने तीनों से सेक्स के बदले 4500 रुपये की डिमांड की थी, जिस पर आरोपी पक्ष ने हामी भर दी थी। लेकिन तीसरे साथी के बीच में ही जाने के कारण खेल बिगड़ गया।

महिला ने सेक्स से पहले एक हजार रुपये की डिमांड की, लेकिन उन्होंने रकम देने में आनाकानी की। इसी बात पर हुए विवाद में महिला ने एक को थप्पड़ मार दिया। बात इतनी बढ़ी कि महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोपी पहले भी बुला चुका था महिला को

crime
आरोपियों का कहना था कि महिला उन्हें बदनाम करने की भी धमकी दे रही थी। रतन पहले भी महिला को बुला चुका था। महिला का पहले दो पतियों से तलाक हो चुका था। वह अपने पीछे दो बच्चों को बिलखता छोड़ गई है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।   

कॉल डिटेल से खुला राज
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि महिला का मोबाइल तो हत्यारों ने जंगल में फेंक दिया था। लेकिन नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई तो आखिरी कई कॉल रतन की पाई गई। रतन को थाने लाकर पूछताछ की गई। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में टूट गया।  

पुलिस टीम पुरस्कृत
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने टीम में शामिल एसओ नेहरू कालोनी विनोद गुर्साइं, उप निरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट, शिशुपाल सिंह राणा, कांस्टेबल सुनील राणा, प्रतीक कुमार, दरदयाल पंवार, पुष्कर राणा, एसओजी के आशीष और प्रमोद कुमार को पुरस्कृत करने की घोणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें