हरिद्वार की एक युवती को दवा कारोबारी ने नौकरी का झांसा देकर एक होटल में अपनी हवस का शिकार बना लिया। एमएमएस का डर दिखाकर उसका यौन शोषण करता रहा।
कई माह बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कॉल सेंटर पर काम करती थी युवती
हरिद्वार जिले की यह युवती राजधानी में एक कॉल सेंटर पर काम करती थी। इसी दौरान संगम विहार निवासी बिजेन उर्फ करण वर्मा से मुलाकात हुई। बिजेन ने युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोप है कि कुछ दिन बाद बिजेन युवती को सहारनपुर चौक स्थित अशोक होटल ले गया और दुराचार किया। आरोपी ने एमएमएस की धमकी देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।
परिजनों को बताया हाल
डिप्रेशन में आई युवती नौकरी छोड़कर घर लौट गई। पहले तो वह चुप्पी साधे रही। हाल में ही पीड़िता ने परिजनों को पूरा किस्सा बताया।
सरकारी विभाग में कार्यरत पिता ने बेटी के साथ क्लेमेंटटाउन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी करण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।