फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर महिला: संपत्ति हड़पने के लिए दूसरे को बना लिया पति

Wed, 06 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • फर्जी दस्तावेज बनाने पर महिला और बेटे पर मुकदमा दर्ज
  • अन्य मामले में महिला ने पति के खाते से उड़ाए सात लाख
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने संपत्ति हड़पने के लिए दूसरे को अपना पति बना लिया। फर्जी दस्तावेज की पोल खुलने के बाद क्लेमेंटटाउन थाने में महिला और उसके बेटे के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है। उधर, एक महिला ने फौजी पति के खाते से सात लाख रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन के सुभाष नगर निवासी सुशीला मित्तल ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की थी कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली रेखा शर्मा ने अपने बेटे की मदद से उसके पति देवेंद्र मित्तल की संपत्ति हड़पने की साजिश रची। रेखा ने बाकायदा अपनी आईडी में पति का नाम देवेंद्र और बेटे आयुष की वोटर आईडी में पिता का नाम देवेंद्र मित्तल दर्ज कर लिया।

इन्हीं फर्जी दस्तावेज के आधार पर उन्होंने संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। कप्तान ने मामले की जांच एएसपी तृप्ति भट्ट को सौंपी थी।

जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद क्लेमेंटटाउन में महिला और उसके बेटे के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

फौजी का पत्नी पर आरोप, फर्जीवाड़ा कर 7 लाख निकाले

धोखा - फोटो : demo pic
उधर, लैंसडाउन निवासी एक फौजी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 21 जून को हस्ताक्षर की गई चेक बुक गायब हो गई थी।

फौजी ने आरोप लगाया कि पत्नी ने बैंक मैनेजर की मदद से चेक में सात लाख भरकर निकाल लिए। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने इसकी जांच करना मुनासिब नहीं समझा। मामला पौड़ी से जुड़ा होने के कारण जांच के लिए वहां भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें