हरिद्वार के लक्सर में एक अनजान महिला को असहाय मानकर अपनाना एक परिवार को महंगा पड़ गया।
उक्त महिला पूरे परिवार को बेहोश करने के बाद घर में रखी लाखों की नगदी सामान लेकर चंपत हो गई। परिवार ने पुलिस से महिला को पकडने की गुहार लगाई है। कस्बे के एक युवक की शादी कुछ साल पहले हुई थी। एक बच्ची के जन्म लेने के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।
बच्ची की परवरिश की खातिर परिवार युवक की दूसरी शादी की तैयारी में जुटा था। इसी बीच जनवरी में हरिद्वार में युवक की बहन की मुलाकात एक महिला से हुई। उसने अपने भाई की आपबीती महिला को सुनाते हुए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।