फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कार में लिफ्ट देकर किया बेहोश फिर जंगल ले जाकर गैंगरेप

Thu, 27 Oct 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चुडियाला (हरिद्वार)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
हरिद्वार के चुड़ियाला क्षेत्र में फैक्ट्री से छुट्टी के बाद घर लौट रही युवती के साथ कार में लिफ्ट देकर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को दो युवकों ने पहले कार में लिफ्ट दी ‌‌फिर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती को बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद जंगल में ले जाकर दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती बुधवार शाम को छुट्टी के बाद अपने घर जाने के लिए बस स्टॉप पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक कार उसके आगे आकर रुकी।

कार में लिफ्ट देने के बाद पीने को दी कोल्ड ड्रिंक

रेप - फोटो : फाइल फोटो
कार में दो युवक सवार थे। दोनों युवक उसके गांव के थे। युवकों ने युवती से कहा कि वह गांव ही जा रहे हैं। वह कार में बैठ जाए। गांव का ही होने के कारण युवती कार में बैठ गई। कार में लिफ्ट देने के बाद वह कार लेकर गांव की ओर चल पड़े।

रास्ते में युवती को उन्होंने कोल्ड ड्रिंक दी जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद युवती को कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि दोनों युवक युवती को गांव के समीप एक जंगल में ले गए।
विज्ञापन

रेप करके जंगल में छोड़ गए आरोपी

rape victim - फोटो : Demo Pic
जंगल में ले जाकर दोनों ने युवती से बलात्कार किया। इसके बाद दोनों बेहोशी की हालत में ही युवती को जंगल में छोड़कर भाग गए। तड़के युवती को जब होश आया तो उसने खुद को अस्त-व्यस्त हालत में जंगल में पाया।

जैसे-तैसे युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन युवती को साथ लेकर थाने पहुंचे। युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें