उत्तराखंड के गोपेश्वर में लोक निर्माण विभाग में तैनात एक महिला इंजीनियर की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार रात 10 बजे विभाग की आवासीय कालोनी में बने एक पुराने टीन शेड में मिला।
लोनिवि गोपेश्वर में उपनल के माध्यम से कनिष्ठ अभियंता के पद पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर निवासी मोनी (22) पुत्री सुरेश कुमार की नियुक्ति अक्तूबर 2014 में हुई थी। यहां वह अपनी मां के साथ विभाग की कालोनी में रह रही थी।
शुक्रवार शाम छह बजे वह मां से सामान लेने की बात कहकर बाजार चली गई। साथ में मां का फोन भी ले गई। जब देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने पड़ोसी के मोबाइल से भगवानपुर में मौजूद अपने पति सुरेश कुमार को सूचना दी। सुरेश ने बेटी के मोबाइल से संपर्क किया लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।