फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद पर बच्चे को लेकर तालाब में कूदी

Fri, 12 Dec 2014 12:04 AM IST
अमर उजाला, लंढौरा (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में एक विवाहिता पति के साथ विवाद होने पर चार साल के बच्चे को गोद में लेकर तालाब में कूद गई। लोगों ने किसी तरह उसे तालाब से बच्चे समेत सकुशल बाहर निकाला। घटना को लेकर मौके पर हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


पति के साथ हुआ था विवाद
घटनाक्रम के मुताबिक भगवानपुर-चंदनपुर गांव निवासी एक विवाहिता का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा की महिला गुस्से में आ गई।

गुस्से में आकर महिला अपने चार साल के बच्चे को लेकर गांव के पास ही स्थित तालाब के पास पहुंच गई। महिला ने अपने बच्चे समेत तालाब में छलांग लगा दी।

परिजन भी पहुंच गए
इसी बीच परिजन भी उसका पीछा करते हुए वहां पर पहुंच गए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से विवाहिता को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन


महिला और बच्चा सलामत
बताया गया है कि विवाहिता और उसका बच्चा सही सलामत है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। बताया गया र्है कि विवाहिता के ससुर ने चौकी पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन


ससुर का कहना था कि वह कई बार इस तरह के कदम उठा चुकी है। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें