चमोली जिले के लांखी गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता ने गौशाला की छत पर बंधी रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
बता दें कि लांखी गांव के तेलांण-घिंघराण तोक निवासी गोपी राम की पुत्री सरोजनी का विवाह विगत सात मई को लामसौंडा गांव निवासी हंसराम के पुत्र प्रदीप से हुआ था।
शादी के बाद 13 मई को वह अपने पति के साथ मायके रहने आई। इस बीच 17 मई को सरोजनी के पिता का निधन हो गया जिसके चलते वह मायके में ही रुक गई। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे सरोजनी की मां ने उसे गौशाला में मवेशियों को घास देने के लिए कहा।