फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बगल में पत्नी ने लगा ली फांसी, पढ़िए सुसाइड नोट

Fri, 12 Sep 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी परिजनों की परवाह किए बगैर जिस लड़के को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया, उसी की वजह से लड़की ने जिंदगी खत्म कर ली। डेढ़ साल में एक दूसरे के प्रेम की डोर टूट गई।
विज्ञापन


देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में पति के साथ किराए के कमरे में रह रही विवाहिता ने पंखे से लटक कर जान दे दी। खास बात तो यह कि जब विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाई उस वक्त उसका पति उसी कमरे में बगल में ही सो रहा था।

कमरे में मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला है जिसमें 'मुझसे बात मत करना, मुझे हाथ भी मत लगाना, क्योंकि मैंने रिश्ता खत्म कर दिया है', लिखा है। डेढ़ साल में एक दूसरे के संग जीने मरने के वादे इतने कमजोर हो गए कि इस दुनिया में रहना भी गवारा नहीं हुआ।
विज्ञापन


खनसाल थाना नेटौर, बिजनौर यूपी निवासी ममता (23) पुत्री ओमप्रकाश का करीब डेढ़ साल पहले डुडेला, थाना कांठ मुरादाबाद निवासी नितेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों करीब दो साल से रामपुर स्थित सारा इंडस्ट्री एरिया में मजदूरी कर रहे थे। करीब चार माह पूर्व दोनों शंकरपुर गांव में हाशिम के मकान पर किराए पर रहने आए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

नींद खुली तो पत्नी को लटका देखा

बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दोनों घर में सोए थे। दोनों की इन दिनों नाइट ड्यूटी चल रही है। जब नितेंद्र की नींद खुली तो उसने पत्नी को पंखे से लटका देखा। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। कमरे की तलाशी लेने पर सुसाइड नोट मिला।

एसआई प्रमोद शाह ने बताया महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सुसाइड नोट से मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता के परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति को क्यों नहीं लगी भनक
ममता के दुपट्टे से फांसी लगाने के दौरान नितेंद्र उसी कमरे में सो रहा था। किराए पर एक ही कमरा लिया है। ऐसे में पत्नी के फांसी लगाने की भनक नितेंद्र को क्यों नहीं लगी, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें