फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या

Thu, 26 Jun 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार क्षेत्र के गोविंदनगर में देर रात एक विवाहिता ने पंखे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं महिला के परिजनों की ओर से भी इस संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे गोविंदनगर में सोनी (25) पत्नी अमित रावत को परिजनों ने पंखे पर लटका देखा। इससे परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोस के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन से इसकी सूचना दी।

सूचना पर सीओ अरुणा भारती, कोतवाल प्रमोद शाह और चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना के वक्त पति था बाहर
महिला का पति ड्राईवर है तथा घटना के दिन काम से बाहर गया हुआ था। वह बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक नहीं पहुंच पाया था।

महिला की शादी अक्तूबर 2007 को हुई थी। उसका मायका भाबर के दुर्गापुरी में है। उसकी छह साल की लड़की भी है।

नहीं दी गई तहरीर
पति के बाहर जाने पर घर में सास ससुर और उसकी लड़की ही थी। सूचना पर महिला के पिता भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि अब तक उनकी तरफ से भी कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें