फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बना हैवान, लूट ली महिला की अस्मत

Sat, 08 Mar 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को उसके रिश्तेदार ने ही हवस का शिकार बना दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें, 70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला यहां अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ रहती है। महिला के पति की पहले की मौत हो चुकी है।

पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को महिला की ननद का पति टिहरी गढ़वाल निवासी गोविंद सिंह राणा उसके घर आया था। रात को खाना खाने के बाद वह वहीं रुक गया।

रात में अकेली पा किया दुष्कर्म
रात के समय आरोपी महिला के कमरे में आया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की। शुक्रवार को महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। जांच अधिकारी श्रीकोट चौकी इंचार्ज टीकम सिंह चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। महिला स्वयं अपने ससुर की हत्या की आरोपी है और जमानत पर छूटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें