फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद होटल में नौकरी करने लगा पति, एक गलती ने खोला राज

Sat, 03 Jun 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में फरार मध्यप्रदेश का पांच हजार के इनामी अपराधी को मध्य प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक होटल से दबाच लिया। वह यहां एक होटल में काम कर रहा था। कैसे आया वह पकड़ में खबर में आगे जानें..
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जबलपुर कोतवाली की पुलिस टीम सोमवार देर रात हरिद्वार पहुंची। मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि पांच हजार का इनामी अपराधी पति आजकल हरिद्वार में एक होटल में काम कर रहा है।

मध्यप्रदेश पुलिस की मदद करते हुए हरिद्वार पुलिस ने हरकी पैडी क्षेत्र के एक होटल से आरोपी पति रमेश पुत्र लुडीन्दा मलवासवानी निवासी बैनर्जी मार्केट गलगला थना कोतवाली जिला जबलपुर मध्यप्रदेश को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक गलती से आया पकड़ में

Demo Pic
कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी पति पंद्रह दिन पहले ही यहां आया था और होटल संचालक ने उसे बिना आईडी प्रू्फ के ही नौकरी पर रख लिया था। होटल मालिक के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई होना तय है।

देर रात ही मध्यप्रदेश पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई। सीओ सिटी प्रकाश देवली ने बताया कि आरोपी पूर्व में कहां रहा इस संबंध में जानकारी नहीं ली गई। 
   
पत्नी की हत्या के आरोपी का मोबाइल पर एक परिचित से बात करना ही भारी पड़ा। अब तक वो मध्यप्रदेश पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। मोबाइल पर किसी परिचित से बातचीत उसे भारी पड़ी। परिचित ने पुलिस को जानकारी दे दी तब कही जाकर वह गिरफ्त में आ गया।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें