फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा को मिसकाल करना किशोरी को पड़ा महंगा

Sun, 26 Oct 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के फोन पर मिसकाल देख एक महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने काल डिटेल निकालकर पति और अन्य लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचकर उसे पीट दिया। घर में घुसकर मारपीट किए जाने से हंगामा हो गया।
विज्ञापन


मामना पुलिस थाने तक पहुंचा, जहां किशोरी बेहोश हो गई। नतीजतन पुलिस को उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। किशोरी ने महिला, उसके पति और दो अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

उत्तराखंड के कोटद्वार में देवीरोड निवासी एक युवक के फोन पर कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से मिसकाल देखकर पत्नी को शक हुआ। उसने काल डिटेल निकलवाई तो मिसकाल कालाबढ़ निवासी 11वीं में पढ़ने वाली एक किशोरी की निकली।
विज्ञापन


शनिवार शाम के वक्त महिला अपने पति और दो अन्य के साथ किशोरी के घर आ धमकी। आरोप है कि महिला ने किशोरी के घर में घुसकर उससे जमकर मारपीट की। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की शिकायत कोतवाली में कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

थाने में बेहोश होकर गिर पड़ी किशोरी

रविवार सुबह पुलिस ने मामला जानने के लिए दोनो पक्षों को थाने में बुलाया। पुलिस दोनों पक्षों से बात कर ही रही थी कि इसी बीच किशोरी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसपर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत किशोरी को राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।

थाने में किशोरी की मां की ओर से तहरीर दी गई है। महिला का आरोप है कि शनिवार शाम उसके घर में बेटी और बहू थी और वह किसी काम से बाहर गई हुई थी।

उसने देवीरोड निवासी एक महिला पर उसके पति और दो अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया क‌ि मामले की छानबीन की जा रही है।

...तो पहले से होती थी बात
बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी की आपस में पहले से फोन पर बात होती थी जिसके चलते उसकी पत्नी को शक था। इसी संदेह के चलते उसने अपने पति की काल डिटेल निकलवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें