फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ा बाप नहीं कर पाता था कोई काम तो बीवी-बेटे ने दी रूह कंपाने वाली मौत

Wed, 10 Jan 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
पिता-पुत्र के रिश्तों का कत्ल - फोटो : demo pic
विज्ञापन

एक बाप अपना पूरा जीवन बीवी और बच्चों की जरूरतें पूरा करने में लगा देता है। लेकिन अगर वही बीवी और बच्चे बुढ़ापे में उसके साथ हैवान जैसा सुलूक करें तो आप क्या कहेंगे।

विज्ञापन


हल्द्वानी में एक ऐसाा मामला सामने आया है। जिसमें बीवी और बेटे ने बुजुर्ग को बस इस बात के लिए मौत के घाट उतार दिया कि वह कोई काम नहीं कर पाता था। शौच जाने में बुजुर्ग को दिक्कत होती थी।

पिता-पुत्र के रिश्तों का कत्ल करते हुए एक बेटे ने अपनी मां की मदद से अपने 70 साल के बुजुर्ग पिता की जान ली और शव को घर के अंदर ही तीन फुट के गड्ढे में गाड़ दिया। इसके ऊपर फर्श बनाकर मां की चारपाई भी लगा दी।

विज्ञापन

मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार 08 जनवरी को पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर शव निकाला तो सभी की आंखें फटी रह गईं। इस मामले में बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मां से पूछताछ की जा रही है।

रामपुर (यूपी) के नमकोली शहजादनगर निवासी बाबूराम ने रविवार शाम कोतवाली थाने पहुंचकर कहा था कि उसके बड़े भाई प्यारेलाल परिवार के साथ जीतपुर नेगी नई बस्ती में रहते हैं।

भतीजे मुन्नालाल और उसकी मां रानी ने प्यारेलाल की हत्या कर शव को घर में छिपाया है। पुलिस ने रात में ही मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
 

शव को मकान के अंदर ही दफना दिया

murder - फोटो : demo pic
थाना प्रभारी केआर पांडे, नायब तहसीलदार के साथ सोमवार को जीतपुर नेगी नईबस्ती स्थित प्यारेलाल के मकान पर पहुंचे।

पुलिस ने मुन्नालाल और उसकी मां रानी से प्यारेलाल के बारे में जानकारी ली तो दोनों इधर-उधर की बातें करने लगे। सख्ती करने पर मुन्ना ने बताया कि उसके पिता प्यारेलाल की पांच जनवरी को मौत हो गई थी।

उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, इसी वजह से शव को मकान के अंदर ही दफना दिया था। पुलिस ने उसकी कहानी को खारिज कर उसे हिरासत में ले लिया। नायब तहसीलदार नवीन रजवार की मौजूदगी में कमरे से लकड़ी की चारपाई और रजाई गद्दे को बाहर निकला गया।
 
विज्ञापन

मां-बेटे बुजुर्ग को अकारण पीट भी देते थे

dead body - फोटो : demo pic
अंदर ईट की फर्श हटाने के बाद मिट्टी निकाली गई तो काले रंग की पॉलिथीन की परत के नीचे सफेद कपड़े में लिपटा शव दिखाई दिया। पुलिस ने मुन्ना से ही मिट्टी बाहर निकलवाई। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। 

प्यारेलाल के छोटे भाई बाबूराम ने आशंका जताई कि बड़े भाई की हत्या में भतीजे मुन्नालाल के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि प्यारेलाल सात-आठ साल साल से दो कमरों का टिन शेड वाला मकान बनाकर अपनी पत्नी रानी और बेटे के साथ रहते थे।

पहले वह तीनपानी में रहकर बटाईदार का काम करते थे। उम्र के आखिरी पड़ाव में बेटा और पत्नी उनको खाना भी नहीं देते थे। मां-बेटे बुजुर्ग को अकारण पीट भी देते थे।

गांव के लोग उनकी हालत देखकर खाना खिला देते थे। थाना प्रभारी केआर पांडे ने बताया कि शव बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्यारेलाल की पत्नी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें