फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने तहसील में मारा छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते खनन लिपिक गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की  
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस टीम ने शुक्रवार सुबह तहसील में एक खनन लिपिक को कारोबारी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को लेकर देहरादून के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


छह दिन पहले पुलिस ने टाडा भनेड़ा गांव निवासी मुस्तकीम की रेत-बजरी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने ट्रैक्टर मालिक को दस हजार रुपये जुर्माने के साथ रॉयल्टी जमा कराने का आदेश जारी किया था।

मुस्तकीम कई दिन से जुर्माने की राशि कम कराने को लेकर तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर काट रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात खनन लिपिक जुल्फिकार अहमद से हुई। खनन लिपिक ने जुर्माना कम करने को मुस्तकीम के सामने रिश्वत देने की मांग रख दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैए से आजिज मुस्तकीम ने खनन लिपिक को सबक सिखाने की ठानी। उसने इसकी जानकारी देहरादून स्थिति विजिलेंस टीम को दी। देहरादून से विजिलेंस टीम शुक्रवार सुबह रुड़की पहुंची और योजना के तहत केमिकल से रंगे नोट मुस्तकीम को पकड़ा कर खनन लिपिक को देने को कहा।

उसके बाद विजिलेंस टीम ने आसपास मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही मुस्तकीम ने खनन लिपिक जुल्फिकार अहमद को 10 हजार रुपये दिए विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। लिखा-पढ़ी के बाद विजिलेंस टीम रिश्वतखोर लिपिक को अपने साथ देहरादून ले गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें