फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: नैनीताल हाईकोर्ट के जज के घर में हुई लूट का खुलासा, घर के 'भेदी' ने ही ढाई लंका

Tue, 21 Aug 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
लूट के बाद जज की मां को अस्पताल में भर्ती किया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट के जज आलोक सिंह के घर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने नौकरानी की बेटी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। लूट का सामान बरामद कर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ एसके सिंह ने प्रेसवार्ता कर साकेत कॉलोनी स्थित जज के घर हुई लूट का खुलासा कर दिया है।

एसपी देहात ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस जांच कर रही थी। कई लोगों के बयान दर्ज किए गए। शक पर उन्होंने नौकरानी की बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। नौकरानी की बेटी ने बताया कि दो माह से सहारनपुर निवासी सोनू उनके घर के पास ही अपनी ससुराल में रह रहा था। इस दौरान उसकी सोनू से अच्छी दोस्ती हो गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे दिया लूट को अंजाम

घटना के बाद पहुंचे जानने वाले
दोनों ने योजना बनाई कि जज की मां सरस्वती देवी घर में अकेली रहती हैं। उनके पास खूब सारा जेवरात और रुपये हैं। अगर लूट की वारदात को अंजाम दिया जाए तो उनके हाथ अच्छा माल लग सकता है। इसके बाद आरोपी बेटी ने निर्धारित दिन के तहत रविवार को मोबाइल पर सोनू को सूचना दी कि सरस्वती देवी घर में अकेली है।

इसके बाद युवती ने घर के बाहर की नाली साफ करने के बहाने जज के घर का मुख्य गेट खोल दिया। गेट खुला होने पर सोनू तुरंत अंदर घुसा और घटना को अंजाम दे डाला। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी सोनू को पकड़ने के लिए पुलिस और सीआईयू टीम ने योजना बनाई। उसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सोनू को ईदगाह रोड के पास से गिरफ्तार कर लूटा सामान बरामद किया और जेल भेज दिया।  

टीम की थपथपाई पीठ 
जज के घर लूट की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश करने वाली पुलिस और सीआईयू की टीम की पुलिस अधिकारियों में पीठ थपथपाते हुए प्रशंसा की। टीम में एसएसआई रणजीत सिंह, एसआई प्रेमप्रकाश शाह, नवीन पुरोहित समेत देवेंद्र ममगईं, कपिल देव, जाकिर हुसैन, महिपाल, रविंद्र खत्री, विनीत नौटियाल, रीना रावत व सुमन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें