फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व CM के पीए का बेटा UP से लापता, हड़कंप

Tue, 01 Mar 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के निजि सचिव का कानपुर से लापता हो गया है। रावतपुर स्टेशन के सामने बैग लावारिश हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


बैग में मिले मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया गया तो उनको भी मामले की जानकारी हुई। भाजपा नेताओं ने स्वरूप नगर थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

रावतपुर रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार दोपहर 2:30 बजे बरगद के नीचे महिला होमगार्ड को एक बैग पड़ा मिला। होमगार्ड ने लावारिस बैग को स्वरूप नगर थाने में जमा कर दिया। इसके साथ ही बताया कि बैग मिलने से कुछ देर पहले ही एक युवक को देखा था। जो बहुत बेचैन और परेशान सा लग रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है अंकित

इंस्पेक्टर कमल यादव ने बैग से मिले मोबाइल से संपर्क किया। तब पता चला कि देहरादून के सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द में रहने वाले बेचैन कंडियाल पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के निजि सचिव के बेटे अंकित (27) का बैग हैं।

बचैन ने बताया कि उनका बेटा अंकित लखनऊ गोमती नगर की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को आनंद विहार बस स्टेशन से लखनऊ जाने के लिए निकला था। लखनऊ की बस नहीं मिलने पर कानपुर की बस में बैठ गया। इसके बाद से बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है।

पिता बेचैन ने बताया कि अंकित का दूसरा नंबर भी स्विच ऑफ जा रहा है। लखनऊ स्थित अपने कमरे पर भी नहीं पहुंचा। बचैन ने मामले की जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी को दी।

जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ स्वरूप नगर थाने पहुंचे और अंकित की तलाश करने के लिए कहा। इंस्पेक्टर कमल यादव ने बताया कि अंकित की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें