फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMT: परीक्षा से पहले पेपर लीक कराने वाला गिरोह गिरफ्तार

Sun, 17 May 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून पुलिस ने शनिवार देर रात उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) का पेपर लीक कराने की जुगत में लगे एक गिरोह को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने छह गुर्गों को दबोचा जिनके पास से 93 लाख रुपए नकद और डेढ़ करोड़ रुपये के चेक के अलावा एक लैपटॉप मिला है। नेहरू कालोनी थाने की पुलिस देर रात तक पकड़े गए युवकों से पूछताछ में लगी थी। सभी युवक यूपी के निवासी बताए जा रहे हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि पेपर लीक नहीं हुआ है और परीक्षा तय समय पर तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

शनिवार देर रात करीब 11 बजे नेहरू कालोनी थाने की पुलिस ने यूपीएमटी पीपर लीक कराने की जुगत में लगे गिरोह के छह गुर्गों को एक होटल से दबोच लिया। इसके बाद परीक्षा का आयोजन कर रहे एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत और कुल सचिव प्रोफेसर विजय जुयाल थाने पहुंचे।
विज्ञापन


इन लोगों ने पुष्टि की कि पकड़े गए युवकों के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे शक भी हो कि पेपर लीक हुआ है। इनका कहना है कि यूपीएमटी का पेपर पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे पहले, शहर में सुबह से ही यूपीएमटी के पेपर पहुंचने और कुछ लोगों के बेचने की खबरें पुलिस के पास पहुंच रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद दिनभर अभियान चलाने के बाद देर रात तक पुलिस ने कई होटलों और अन्य जगहों पर छापेमारी करती रही। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि कई सूचनाएं आईं, जिन्हें गंभीरता से लिया गया था। आखिरकार पुलिस को देर रात छह लोगों को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। बता दें कि यूपीएमटी रविवार को होने जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें