फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के मंत्री का निजी सचिव बन किया रेप, बनाया MMS

Sun, 19 Jul 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लखनऊ-देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का निजी सचिव बताकर देहरादून की स्कूल संचालिका से 21 लाख रुपए ठगने और दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी रतन लाल शर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हुसैनगंज पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। एसओ हुसैनगंज शिवशंकर सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद अब रतन लाल शर्मा के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा किये जा रहे हैं।

पर्याप्त सुबूत मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को स्कूल संचालिका ने एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी अतुल अग्निहोत्री को सीडी की एक कॉपी सौंपी।
विज्ञापन


पीड़िता ने जौनपुर निवासी रतन लाल शर्मा पर अपने एनजीओ को प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाया है। शर्मा पर बंधक बनाकर रेप करने व वीडियो बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

और भी कई पीड़ित महिलाएं आ सकती हैं सामने

मुकदमा दर्ज होने के बाद रतनलाल शर्मा के फ्लैट में बंधक बनाकर गैंगरेप की शिकार और भी कई महिलाएं सामने आ सकती हैं। पुलिस रतनलाल शर्मा के फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर ) अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करेगी।

ठगी के और भी कई मुकदमे होंगे दर्ज
शर्मा की करतूत की शिकायत होते ही ठगी के शिकार कई और लोग सामने आए। हालांकि, उनकी समस्या सुनने के बजाए हुसैनगंज पुलिस ने टरका दिया। एक युवक को शर्मा ने नौकरी का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपए वसूले थे।

इसके अलावा सूबे के अलग-अलग जनपदों से कई लोगों ने भी ठगी की जानकारी दी है। करीब दस पीड़ित अब तक सामने आ चुके हैं जिनसे शर्मा ने तीन करोड़ से ज्यादा रकम ठगी है। अधिकारियों ने इन सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।

रतन लाल शर्मा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उसके खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। इस संबंध में मैने मामले के विवेचक को स्पष्ट निर्देश दे दिये हैं। आरोप सही साबित होते ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- रोहित मिश्रा, एएसपी सिटी पूर्वी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें