फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुराचार, मामला दर्ज

Wed, 07 Dec 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार (ब्यूरो)
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कोटद्वार में नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक मामा ने अपनी चौदह साल की भांजी के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 30 नवंबर की बताई जा रही है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

प्रभारी कोतवाल मनोज मैनवाल ने बताया कि एक नवंबर को किशोरी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने ननिहाल में नाना, नानी और मामा के साथ रहती है।
विज्ञापन


30 नवंबर की रात को वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका मामा शराब के नशे में आया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुराचार करने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर जब उसकी नानी वहां पहुंची तो मामा दरवाजा खोलकर फरार हो गया।
विज्ञापन


अगले दिन वह अपने नाना-नानी के साथ कोतवाली में पहुंची और मामा के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें