फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भतीजी को अकेला देख डोली चाचा की नीयत, किया ऐसा हश्र कि कांप जाएगी हर लड़की की रूह

Thu, 31 May 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन

तहसील के एक गांव में चाचा द्वारा अपनी 11 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार देर शाम बालिका अपने घर से कुछ दूरी पर रह रहे दादा-दादी को पानी देने के लिए गई थी। एक दिन पूर्व उसका चाचा भी रामनगर से लौटा था वह भी दादा-दादी के कमरे में रहता है।

बालिका जब पानी देकर लौट रही थी, इसी बीच कुछ दूरी पर चाचा ने उसे दबोच लिया और झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। बालिका की आपबीती के बाद सुबह पिता ने राजस्व पुलिस में अपने भाई के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया, देर शाम राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

रामनगर में किसी होटल में काम करता है आरोपी

girl rape
पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई रामनगर में किसी होटल में काम करता है। 27 मई को वह घर आया और पास के मकान में रहने वाले माता-पिता के साथ ही रहने लगा।

सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे उनकी 11 वर्षीय बेटी दादा-दादी को पानी देकर लौट रही थी, तभी घर के बाहर छोटे भाई ने बालिका को दबोच लिया और पांच सौ मीटर दूरी पर सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

किसी को बताने पर बालिका डराया धमकाया। रोती बिलखती बालिका ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद सुबह उन्होंने राजस्व पुलिस में इंसाफ की गुहार लगाई। 
 
विज्ञापन

पूर्व में भी कर चुका है दुष्कर्म का प्रयास 

फाइल फोटो
इधर राजस्व पुलिस ने दोपहर में पीड़िता का मेडिकल कराया। पीड़िता ने भी दुष्कर्म करने की बात कही है। देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

नायब तहसीलदार मोहन भोजक ने बताया आरोपी के खिलाफ 376 च, 323, 506 आईपीसी और 5 ड ढ 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर किया जाएगा।

राजस्व पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही बालिका पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता की मां ने बताया पूर्व में भी आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन घर की बात होने की वजह से वे लोग चुप रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें