भुक्तभोगी छात्राओं ने प्राचार्य से प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की और हंगामा भी किया। देर शाम कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तेहत प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रयोगशाला सहायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।
सोशल साइट पर वायरल हुआ शिकायत करतीं छात्राओं का वीडियो
छात्राओं का वह वीडियो सोशल साइटों पर वायरल हुआ है जिसमें वह प्राचार्य से छेड़छाड़ की शिकायत कर रही हैं। कालेज में इस तरह की हरकत की बात सार्वजनिक होने पर लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है।