दो युवक एक आठ साल के लड़के को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए। इसके बाद बच्चे के साथ दोनों युवकों ने घिनौना काम कर डाला। बच्चे ने रोते बिलखते आपबीती सुनाई। आगे जानिए पूरी मामला...
क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्चे के साथ दो युवकों द्वारा कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के परिजनों ने हालांकि पुलिस लिखित तहरीर नहीं दी है, लेकिन मौखिक रूप से जानकारी जरूर दी गई है। ग्रामीणों की ओर से इस मामले में सुलह समझौते के प्रयास जारी है।
बुधवार रात में एक गांव में आठ साल के बालक को बहला फुसलाकर उसके साथ दो युवकों ने बारी- बारी से कुकर्म किया। बालक के शोर मचाने पर दोनों युवक उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
रोते बिलखते बालक ने घर पहुंचकर पूरी बात परिजनों को बताई। मिली जानकारी के अनुसार मामला निपटता न देख पीड़ित बालक को साथ लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। बताया गया कि गांव में सुलह समझौते के प्रयास चल रहे हैं। इस बाबत धनौरी चौकी प्रभारी मंसूर अली ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई।