राजधानी दून में दुकान से कीमती मोबाइल चुराने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों से 18 मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों युवक नशे के आदी बताए गए हैं।
पढ़ें, चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द
ये पहले भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सीओ सदर स्वतंत्र कुमार ने पटेलनगर बाजार चौकी में कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी।
पढ़ें, प्यार किया है, शादी तो करनी ही पड़ेगी
प्रीत विहार निवासी विनोद कश्यप की निरंजनपुर मंडी चौक स्थित दुकान में 23-24 दिसंबर की रात चोरों ने शटर उखाड़कर 18 से अधिक मोबाइल चुरा लिए थे। इसमें कुछ पुराने मोबाइल भी थे।
ऐसे आए पकड़ में
बुधवार को बाजार चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर को दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते मिले। संदेह होने पर चेकिंग की गई तो उनके पास चोरी के कुछ मोबाइल मिले। दोनों की पहचान फैजान पुत्र बाबू और शमशाद पुत्र खुर्शीद निवासी लोहियानगर के रूप में हुई है।
पढ़ें, ‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’
युवकों की निशानदेही पर उनके घरों से चोरी के 18 मोबाइल बरामद किए गए हैं। युवकों ने बताया कि वह सब्जी की रेहड़ी लगाकर मोहल्लों में फेरी लगाते हैं।
इस दौरान दोपहर के वक्त घरों और दुकानों की रेकी कर रात को चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए वे चोरी करते हैं।