फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम ऑफिसर बन नाइजीरियन युवकों ने की महिला से बड़ी ठगी

Mon, 28 Dec 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून की महिला से कोरियर के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों नाइजीरियन नागरिकों के पास से पासपोर्ट नहीं मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद नाइजीरियन दूतावास को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने पत्रकारों को बताया कि गांधी रोड निवासी तसनीमा कौसर ने कुछ दिन पूर्व कोरियर के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने बताया था कि कुछ समय पूर्व उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने बताया कि महिला का स्कॉटलैंड से करीब 15 करोड़ यूरो की कीमत का कोरियर आया है। इसकी कस्टम फीस के रूप में 65 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

महिला से दो बार जमा करवाए अकाउंट में पैसे

पति के पूर्व में स्कॉटलैंड में तैनात रहने के चलते महिला उसकी बातों में आ गई और बताए गए खाते में पैसे जमा करा दिए। इसके बाद आरोपियों ने कभी आरबीआई अधिकारी तो कभी अन्य विभागों का अधिकारी बताते हुए फोन किया और 20 लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद भी जब कोरियर नहीं मिला तो महिला को शक हुआ और उसने एसएसपी से शिकायत की।

शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच में नाइजीरियन गैंग के शामिल होने की पुष्टि होने के बाद टीम ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। देवली एक्सटेंशन क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी नाइजीरिया निवासी एंथोनी, उसकी पत्नी हैदराम सरजूबाला देवी और गॉडविन को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल, एक नोट पैड और 114 सिम मिले हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई विनोद गुसाईं, राकेश शाह, दिलबर सिंह नेगी, कांस्टेबल मनमोहन, कुलवीर, सतेंद्र, गंभीर, रजनी कोहली और प्रमोद शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें