फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्या को भगा ले गए गुरूजी, मिली लोकेशन

Wed, 26 Nov 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने वाले गुरुजी की लोकेशन छत्तीसगढ़ में मिलने पर ज्वालापुर पुलिस वहां के लिए रवाना हो गई है। इससे छात्रा के मिलने की उम्मीद फिर से जगी है।
विज्ञापन


छह माह पूर्व भगा ले गया था ट्यूटर
करीब छह माह पूर्व हरिद्वार के सुभाषनगर निवासी दंपति की नाबालिग पुत्री को ट्यूशन पढ़ाने वाला पंजाब के जालंधर निवासी युवक लेकर फरार हो गया था।

दंपति ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। तब से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। लेकिन आरोपी की लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की करने की कार्रवाई कर रही थी।

मोबाइल में लगाया छत्तीसगढ़ का नंबर
इसी बीच आरोपी गुरुजी के मोबाइल में छत्तीसगढ का नंबर शुरू होने से ज्वालापुर पुलिस को वहां की लोकेशन मिल गई। विवेचनाधिकारी गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छात्रा के बरामद होने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें